महिला अल्पकालिक सशक्तिकरण हेतु जनजागरूकता अभियान के आयोजन एवं समन्वय पर चर्चा विषय पर रायपुर नगर निगम में विशेष सामान्य सभा में प्रस्ताव चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से पारित किया गया

Follow Us

रायपुर। आज रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति सूर्यकान्त राठौड़ के सभापतित्व में रायपुर नगर निगम सचिवालय द्वारा नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के चतुर्थ तल पर स्थित सभागार में विशेष सामान्य सभा (विशेष सम्मिलन) की बैठक आहुत की गयी।

विशेष सामान्य सभा की बैठक में सभापति सूर्यकांत राठौड़ के समापतित्व में महिला सशक्तिकरण हेतु अल्पकालिक जनजागरूकता अभियान के आयोजन एव समन्वय पर चर्चा और विचार विमर्श किया गया और चर्चा उपरांत प्रस्ताव को विशेष सामान्य सभा की बैठक में सर्वसम्मति से पारित किया गया।