मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

Follow Us

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी मती काशी बाई जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया है कि माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। माँ का स्नेह और आशीर्वाद जीवन का सबसे बड़ा संबल होता है। उनका जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

दु:ख की इस घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएँ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। मुख्यमंत्री साय ने बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।