आ गया मानसून… दिल्ली-यूपी-छत्तीसगढ़ समेत 23 राज्यों में झमाझम होगी बारिश, IMD का अलर्ट जारी

Follow Us

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने एक बार फिर देश में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, 21 जून को यूपी-दिल्ली-बिहार सहित देश के 23 राज्यों में तेज बारिश, आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है। इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

देश के 23 राज्यों में IMD का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, देश के 23 राज्यों, जिनमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, बंगास, ओडिशा, सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम, त्रिपुरा, मेघायल, केरल, तमिलनाडु, अंडमान निकोबार, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगामा में भारी बारिश के अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। लोगों को बारिश के साथ बिजली गिरने से सावधान रहने को भी कहा गया है।

मध्य प्रदेश के 35 जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 35 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पांढुर्णा, मैहर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, बालाघाट, मंडला, सिवनी, छिंदवाड़ा, जबलपुर, कटनी, डिंडरी, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, शिवपुरी, ग्लालियर, भिंड, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, उमरिया और शहडोल शामिल हैं।