प्रधानमंत्री के देश सेवा के 25 साल पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ शिव सेना करेगी विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन

Follow Us

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश सेवा के 25 साल पूरा होने के उपलक्ष में छत्तीसगढ़ शिव सेना राज्य में 07 अक्टूबर को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी।

प्रदेश शिव सेना प्रमुख धनंजय सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि राजधानी रायपुर के फुल चौक के नवीन बाजार में दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक साड़ी वितरण किये जायेंगे, साथ ही अनाथ आश्रम, वृद्धा आश्रम व बाल आश्रम पर भोजन तथा फल वितरण किया जाएगा ।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।