भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले श्रीलंका का बड़ा बदलाव, 1996 के वर्ल्ड कप हीरो को मिली अहम जिम्मेदारी

Follow Us

कोलंबो। भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले श्रीलंका ने अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। गॉल टेस्ट में मिली हार के बाद श्रीलंका क्रिकेट ने पूर्व दिग्गज बल्लेबाज हर्षण तिलकरत्ने को राष्ट्रीय टीम का नया बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। 59 वर्षीय तिलकरत्ने ने 21 अगस्त से नेशनल हाई परफॉरमेंस सेंटर में खिलाड़ियों के साथ काम शुरू कर दिया है। उनका अनुबंध दिसंबर 2027 तक रहेगा। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि उनका लंबा अंतरराष्ट्रीय अनुभव बल्लेबाजों के प्रदर्शन में सुधार लाएगा।

11,800 फीट पर क्रिकेट का नया रिकॉर्ड! लद्दाख में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा स्टेडियम

तिलकरत्ने 1996 में विश्व कप जीतने वाली श्रीलंकाई टीम के अहम सदस्य थे। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 83 टेस्ट और 200 वनडे खेले और 8,200 से ज्यादा रन बनाए। संन्यास के बाद उन्होंने कोचिंग में भी अपनी पहचान बनाई। वह श्रीलंका अंडर-19 और महिला टीम के मुख्य कोच रह चुके हैं। इसके अलावा बांग्लादेश महिला टीम और लंका प्रीमियर लीग में भी कोचिंग की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। विक्रम राठौर का कंसल्टेंसी कार्यकाल खत्म होने के बाद श्रीलंका ने तिलकरत्ने को यह जिम्मेदारी दी है। गॉल में भारतीय गेंदबाजों के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाजी कमजोर नजर आई थी। अब कोलंबो में 23 अगस्त से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में मेजबान टीम वापसी कर सीरीज बराबर करने के इरादे से उतरेगी।

रक्षाबंधन से पहले मिली महतारी वंदन की सौगात