भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान स्मृति मंधाना रायपुर पहुंची, 16 अक्टूबर को होंगे मुकाबले

Follow Us

रायपुर। राजधानी रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी20 सीरीज का रोमांच 16 से शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान स्मृति मंधाना रविवार शाम रायपुर पहुंच गईं,वहीं जिम्बाब्वे की टीम सोमवार रायपुर पहुंचेगी।
दोनों टीमों के बीच तीन टी 20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जाएंगे। सभी मैच नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होंगे। सीरीज का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर, दूसरा 18 अक्टूबर और तीसरा 20 अक्टूबर को खेला जाएगा। सभी मैच शाम 7 बजे से शुरू होंगे।

इस सीरीज में स्मृति मंधाना पहली बार फुल-टाइम कप्तान के तौर पर भारतीय टीम की कमान संभालेंगी, शेफाली वर्मा उप-कप्तान होंगी। पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर भी टीम में शामिल हैं।15 सदस्यीय टीम में ऋचा घोष, जी. कमलिनी, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, जिन्तिमणि कलिता और मिन्नू मणि भी शामिल हैं। तीनों मैच रायपुर में होने से स्थानीय क्रिकेट प्रशंसकों को छह दिनों में तीन अंतरराष्ट्रीय मैच देखने का मौका मिलेगा।

अभ्यास कार्यक्रम – भारतीय टीम रायपुर पहुंचने के अगले दिन यानी 12 अक्टूबर को अभ्यास करेगी। वहीं जिम्बाब्वे की महिला टीम 12 अक्टूबर को रायपुर पहुंचकर 13 अक्टूबर को अभ्यास सत्र में हिस्सा लेगी।