मुंबई। अभिनेता-निर्देशक अरबाज खान की पत्नी शूरा खान ने सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर की गई टिप्पणी का बेबाक अंदाज में जवाब दिया है। उनका यह जवाब अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, इंस्टाग्राम पर आयोजित एक ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान एक यूजर ने शूरा से पूछा कि क्या वह “एक बूढ़े आदमी” के साथ खुश हैं। इस सवाल के साथ हंसने वाला इमोजी भी लगाया गया था।

ट्रोल के इस कमेंट पर शूरा खान ने मजेदार लेकिन सटीक जवाब देते हुए लिखा, “क्या आप सच में ऐसा सोचते हैं? वह बूढ़े आदमी नहीं हैं, बल्कि एक लिमिटेड-एडिशन विंटेज मॉडल हैं।” शूरा का यह जवाब सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और कई यूजर्स उनकी हाजिरजवाबी की तारीफ कर रहे हैं। उनके जवाब को उम्र को लेकर होने वाली ट्रोलिंग पर करारा पलटवार माना जा रहा है। गौरतलब है कि अरबाज खान और शूरा खान ने दिसंबर 2023 में शादी की थी। शादी के बाद से दोनों अक्सर सोशल मीडिया और सार्वजनिक कार्यक्रमों में साथ नजर आते हैं।
