दुल्हन की तरह सजीं शनाया कपूर, एथनिक लुक ने लूटी महफिल; मां महीप कपूर ने यूं उतारी नजर

Follow Us

मुंबई। अभिनेत्री शनाया कपूर ने मानसून के मौसम में अपने लेटेस्ट एथनिक लुक से सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। ट्रेडिशनल आउटफिट में शेयर की गई उनकी नई तस्वीरों में वह दुल्हन जैसी नजर आ रही हैं। उनके इस खूबसूरत लुक को फैंस के साथ-साथ परिवार से भी खूब प्यार मिल रहा है। शनाया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लहंगा और स्टाइलिश ब्लाउज में तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने अपने लुक को स्टेटमेंट ज्वेलरी, हाथों में चूड़ियां और मांग टीके के साथ कंप्लीट किया। मिनिमल मेकअप और खुले बालों ने उनके ट्रेडिशनल अवतार में चार चांद लगा दिए।

तस्वीरों के साथ शनाया ने कैप्शन लिखा, “बारिश के दिनों में धूप जैसी चमको।” उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शनाया की मां महीप कपूर ने पोस्ट पर दिल और नजर वाला इमोजी शेयर कर बेटी की नजर उतारी। वहीं भावना पांडे ने उन्हें “खूबसूरत लड़की” बताया। फैंस भी कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं और उनके एथनिक लुक की जमकर सराहना कर रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो शनाया कपूर हाल ही में फिल्म ‘तू या मैं’ में आदर्श गौरव के साथ नजर आई थीं। इससे पहले वह विक्रांत मैसी के साथ ‘आंखों की गुस्ताखियां’ में भी दिखाई दे चुकी हैं। शनाया अभिनेता संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी हैं तथा अनिल कपूर और बोनी कपूर की भतीजी हैं।