शाह ने बिरला को पत्र लिखकर नीट परीक्षा पर छात्र आंदोलन पर चर्चा कराने का किया आग्रह

Follow Us

नयी दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा-नीट के लीक होने से जुड़े आंदोलन के मुद्दे पर संसद में चर्चा कराने का आग्रह करते हुए कहा है कि सरकार इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है।

शाह ने पत्र में कहा कि इस विषय पर सर्वदलीय कार्यसमिति की बैठक में संसदीय कार्य मंत्री किरेण रिजिजू ने सरकार की ओर से चर्चा करने का अनुरोध किया था। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से विपक्ष के नेताओं से चर्चा कर उनकी सहमति से इस मुद्दे पर चर्चा के लिए उचित समय आवंटित करने का आग्रह किया।

गृह मंत्री ने कहा कि वह सदन में उपस्थित रहकर इस मुद्दे पर चर्चा में भाग लेने और विपक्ष के सदस्यों के प्रश्नों का उत्तर देने के लिए तैयार है। उनका कहना था कि लोकतंत्र में चर्चा और संवाद से ही समाधान निकलता है। गृहमंत्री ने कहा कि उनका लोकतंत्र और लोकतांत्रिक संस्थाओं में अटूट विश्वास है तथा संसद संवाद के लिए है।


Read more :-क्रेडिट कार्ड की बड़ी सौगात, मोदी सरकार दे रही बिना ब्याज 50 दिनों की मोहलत; ऐसे उठाएं फायदा


शाह ने लोकसभा अध्यक्ष से विपक्ष के नेताओं से चर्चा कर इस महत्वपूर्ण विषय पर अच्छे वातावरण में चर्चा कराने का आग्रह किया, ताकि पक्ष और विपक्ष के सभी सदस्य अपने बहुमूल्य मत एवं विचार प्रस्तुत कर सकें। शाह ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से भी कहा कि यदि विपक्ष चर्चा के लिए तैयार हो तो वह सभी सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा , “विपक्ष लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखकर दे कि वह चर्चा के लिए तैयार है। वह आज अपराह्न तीन बजे से लेकर गुरुवार शाम तीन बजे तक चर्चा के दौरान उठाये गये विपक्ष के सभी सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा, ” वह भी चर्चा करूंगा कि आपको चर्चा क्यों नहीं चाहिए।


Read more:- यूक्रेन ने अमेरिका को सौंपा शांति प्रस्ताव


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार हर चीज पर चर्चा के लिए तैयार है, संसद वे चलने नहीं देते हैं। उन्होंने कहा, “विपक्ष संसद के दोनों सदनों में कार्यवाही चलने ही नहीं दे रहा है, तो वहां जाकर क्या होगा? मैं किसी भी सवाल का जवाब संसद में देने के लिए तैयार हूं।

शाह ने कहा, “

  • आज तीन बजे से चर्चा शुरू हो जाएगी, कल दोपहर तीन बजे मैं जवाब दे दूंगा।
  • मैं खुद चर्चा में बैठूंगा।
  • अब विपक्ष को तय करना है कि उन्हें चर्चा करनी है, या हंगामा करना है।
  • सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है।
  • यह भी चर्चा करूंगा कि आपने सदन क्यों नहीं चलने दिया।

गृह मंत्री ने कहा,

  • ” विपक्ष तो यही मांग कर रहा है, हमने ‘हां’ बोल दिया।
  • मैं संसद में किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हूं।
  • मगर वे चर्चा ही नहीं होने देना चाहते।
  • अब जनता तय करे कौन भाग रहा है? आज भी मैं कहता हूं।मैं सदन में ही बैठूंगा, सबको सुनूंगा और सब चीजों का जवाब दूंगा।