कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर आज से, कल राहुल गांधी आएंगे
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारो से चर्चा करते हुये कहा कि. कांग्रेस के जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर आज से अभनपुर में शुरू होगा। कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट शिविर में शामिल होने आज शाम 4.30 बजे आज रहे है। प्रशिक्षण में शामिल होने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 21 जून को दोपहर 2.15 बजे रायपुर नियमित विमान से पहुंचेंगे। वे सीधे प्रशिक्षण स्थल जायेंगे तथा शाम 6.40 बजे नियमित विमान से दिल्ली रवाना होंगे। प्रशिक्षण का पूरा कार्यक्रम एआईसीसी के प्रशिक्षण विभाग के द्वारा किया जायेगा। प्रशिक्षण में जिला अध्यक्षों को फील्ड विजिट करेंगे, श्रमदान करेगा, गांव में रात्रि विश्राम करेंगे, इसके साथ विभिन्न समसामयिक विषयों की जानकारी विषय विशेषज्ञ देंगे।
कल नीट अभ्यर्थियों से मिला:
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, कल मैं नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रतिभागियों से मिला। उन बच्चों से मिलने के बाद समझ आया कि बच्चे कितनी मेहनत और लगन से नीट की परीक्षा की तैयारी कर रहे है। नीट परीक्षा रद्द होने से बच्चों का मनोबल टूटा हुआ है। बच्चों का भरोसा परीक्षा प्रणाली से टूट गया है। परीक्षा पत्र लीक मामले में मोदी सरकार ने अभी तक शीर्ष स्तर पर कोई जवाबदारी तय नहीं किया है। हमारी मांग है केंद्रीय शिक्षा मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाये।
भाजपा पुरंदर के पागलपन का इलाज कराये:
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, पुरन्दर मिश्रा राहुल गांधी के संदर्भ में दिया गया बयान बेहद आपत्तिजनक है। भाजपा के विधायक पुरन्दर मिश्रा राजनैतिक भाषा की मर्यादा का लगातार उल्लंघन कर रहे। हमे लगता है कि, कोई स्वस्थ मानसिकता का व्यक्ति इस प्रकार की भाषा शैली का उपयोग नहीं कर सकता। हम भाजपा से मांग करते है कि वह पुरन्दर मिश्रा का मानसिक इलाज कराये। यदि कोई परेशानी है तो उनके दिमाकी इलाज का पूरा खर्चा कांग्रेस उठाने को तैयार है।
