गर्मी का कहर स्कूल के पहले दिन प्रार्थना के दौरान बच्चा हुआ बेहोश

Follow Us

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में आज से शासकीय और निजी स्कूल खुल चुके हैं। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद बच्चे उत्साह के साथ स्कूल पहुंचे, लेकिन दुर्ग के जेआरडी स्कूल में पहले ही दिन उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बच्चा प्रार्थना के दौरान भीषण गर्मी के कारण बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन फानन में बच्चे को कमरे में ले जाया गया और डॉक्टर को इसकी सूचना दी गई।

दरअसल, उत्साह के साथ बच्चे आज बैग लेकर स्कूल पहुंचे, लेकिन प्रार्थना के दौरान भीषण गर्मी के कारण सभी पसीने से तरबतर हो गए। इसी दौरान एक बच्चा बेहोश होकर गिर पड़ा, जिससे पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया। आनन फानन में बच्चे को कमरे में ले जाया गया और डॉक्टर को इसकी सूचना दी गई।

सरकार के फैसले के बाद आज से सभी स्कूल खोल दिए गए हैं। एक ओर जहां स्कूल के प्रचार्य सब कुछ ठीक और तैयारी पूरी होने की बात कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी के बीच स्कूल खोलने के फैसले पर परिजन सवाल खड़े कर रहें हैं।