‘कल्कि 2898 एडी 2’ में आलिया भट्ट की एंट्री की चर्चा, क्या लेंगी दीपिका की जगह?

Follow Us

मुंबई। आलिया भट्ट की आगामी साइंस-फिक्शन फिल्म कल्कि 2898 एडी 2 को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण के फिल्म से अलग होने के बाद आलिया भट्ट की एंट्री हो सकती है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया फिल्म में वैष्णो देवी से प्रेरित एक महत्वपूर्ण किरदार निभा सकती हैं, जो सुमति के बच्चे की रक्षा करती नजर आएंगी। हालांकि, फिल्म के निर्माताओं की ओर से अभी तक आलिया की कास्टिंग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

चर्चा यह भी है कि नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के लिए आलिया कुछ दृश्यों की शूटिंग भी कर चुकी हैं। हालांकि, फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि उनकी कास्टिंग को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है।गौरतलब है कि पहली फिल्म में दीपिका पादुकोण का किरदार कहानी का अहम हिस्सा था। बाद में निर्माताओं ने घोषणा की थी कि आपसी सहमति से दीपिका फिल्म के दूसरे भाग का हिस्सा नहीं होंगी। ऐसे में अब फैंस की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या वाकई आलिया भट्ट इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का हिस्सा बनेंगी।