14 सूत्रीय मांगों को लेकर आज बिजली सेवानिवृत्त कर्मचारियों का रायपुर में धरना, प्रबंधन को सौंपेंगे ज्ञापन

Follow Us

रायपुर। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ महासंघ आज दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक पॉवर कंपनी मुख्यालय डंगनिया के सामने 14 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन करेगा। आंदोलन के बाद संघ के पदाधिकारी कंपनी प्रबंधन को अपनी मांगों का ज्ञापन भी सौंपेंगे।

महासंघ के अध्यक्ष अश्विनी तिवारी, महामंत्री पी.आर. साहू और अखिल भारतीय महामंत्री अरुण देवांगन ने बताया कि प्रमुख मांगों में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दवाइयों की नियमित उपलब्धता, पेंशन रेस्टोरेशन की अवधि कम करना, ऑटो मोड में पेंशन वृद्धि लागू करना, न्यायालय के आदेश के अनुरूप तकनीकी एवं कार्यालयीन कर्मचारियों को प्रोफॉर्मा पदोन्नति देना तथा बिजली छूट के नाम पर बकाया राशि जोड़कर लाइन काटने की कार्रवाई पर रोक शामिल है।

महासंघ ने बताया कि वह संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन का भी समर्थन करेगा।