सेवा संकल्प योजना के तहत दीप प्रज्वलन, रोशनी से जगमगाया रामानुजनगर वन परिक्षेत्र परिसर

Follow Us

रामानुजनगर।  17 सितंबर को सूरजपुर वन मंडल के रामानुजनगर वन परिक्षेत्र कार्यालय में ‘सेवा संकल्प योजना’ के अंतर्गत गरिमामयी दीपोत्सव एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एकजुट होकर कार्यालय परिसर को दीयों की पावन रोशनी से आलोकित किया।कार्यक्रम के दौरान वन परिक्षेत्र कार्यालय के मुख्य भवन के सामने तथा प्रांगण में आकर्षक ढंग से दीप सजाए गए। वन परिक्षेत्र अधिकारी सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने हाथों में प्रज्वलित दीप लेकर सेवा अभियान और संकल्प के प्रति अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

खम्हारडीह में एपीके फाइल भेजकर 4.15 लाख की ऑनलाइन ठगी, खमतराई में ट्रक चालक ने 58 हजार हड़पे

अधिकारियों ने बताया कि दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का उद्देश्य ‘सेवा संकल्प योजना’ के मूल्यों को बढ़ावा देना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता को मजबूत करना तथा समाज के प्रति वन अमले की सेवा भावना को और सुदृढ़ करना है।रात्रि के अंधकार में दीयों से जगमगाता वन परिक्षेत्र कार्यालय परिसर आकर्षण का केंद्र बना रहा। दीपों की रोशनी ने पूरे परिसर में सकारात्मक और उत्साहपूर्ण वातावरण का निर्माण किया।