- राजेश मूणत के नेतृत्व में निकली विराट तिरंगा यात्रा, चौक-चौराहों पर सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने किया अभूतपूर्व स्वागत
- भारत माता चौक पर 51 पंडितों की दिव्य आरती से आलोकित हुआवातावरण
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र शुक्रवार को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय स्वाभिमान और जनएकता के ऐसे विराट उत्सव का साक्षी बना, जिसने राजधानी में राष्ट्रभक्ति का अनुपम वातावरण निर्मित कर दिया।
Read more:-अटलांटिक की लहरों को चीर पोंटा डेलगाडा पहुंचा आईएनएस सुदर्शिनी
रायपुर पश्चिम के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में निकली विशाल तिरंगा यात्रा में हजारों-हजार की संख्या में क्षेत्रवासियों, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा तथा विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
हाथों में लहराते राष्ट्रध्वज, केसरिया साफा धारण किए हजारों युवा एवं महिलाएं, मोटरसाइकिलों का लंबा कारवां और “भारत माता की जय” तथा “वंदे मातरम्” के गगनभेदी उद्घोष ने पूरे रायपुर पश्चिम को तिरंगामय कर दिया। यात्रा आगे बढ़ती गई और उसके साथ राष्ट्रप्रेम का कारवां विराट होता गया।
Read more:-राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति दिलीप सिंह जूदेव जी का समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा
चौक-चौराहों पर पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ हुआ आत्मीय स्वागत
तिरंगा यात्रा जिस मार्ग से गुजरी, वहां उत्सव जैसा वातावरण दिखाई दिया। विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्थानीय नागरिकों एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह चौक-चौराहों पर यात्रा का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।
सड़क के दोनों ओर बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक का उत्साह देखते ही बनता था। कहीं पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का अभिनंदन किया गया तो कहीं हाथों में राष्ट्रध्वज लेकर नागरिकों ने भारत माता के जयघोष के साथ यात्रा का स्वागत किया। मातृशक्ति और युवा शक्ति की उल्लेखनीय भागीदारी ने आयोजन को और अधिक भव्यता प्रदान की।
Read more:-सशस्त्र बलों के 78 रणबांकुरों को वीरता पुरस्कार,नौ को कीर्ति चक्र ,19 को शौर्य चक्र
इन मार्गों से गुजरा तिरंगे का विराट कारवां
विशाल तिरंगा यात्रा पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम से प्रारंभ होकर तात्यापारा, रामसागर पारा, राठौर चौक, तेलघानी नाका, अग्रसेन चौक, समता कालोनी, चौबे कालोनी, रामनगर अंडर ब्रिज, कर्मा चौक, कबीर चौक और CSEB चौक से गुजरते हुए भारत माता चौक, गुढ़ियारी पहुंची। पूरे यात्रा मार्ग पर तिरंगों का समुद्र दिखाई दिया। मोटरसाइकिलों पर सवार हजारों युवक एवं महिलाएं हाथों में राष्ट्रध्वज लेकर आगे बढ़ रहे थे। यात्रा की विशालता, अनुशासन और जनभागीदारी ने इसे रायपुर पश्चिम के लिए एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय आयोजन का स्वरूप प्रदान किया।
Read more:-सशस्त्र बलों के 78 रणबांकुरों को वीरता पुरस्कार,नौ को कीर्ति चक्र ,19 को शौर्य चक्र
रायपुर पश्चिम के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि यह ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा किसी एक व्यक्ति अथवा संगठन का आयोजन भर नहीं थी, बल्कि राष्ट्र के प्रति रायपुर पश्चिम की जनता के अगाध प्रेम, सम्मान और स्वाभिमान की सामूहिक अभिव्यक्ति थी।
श्री मूणत ने कहा, “हमारा तिरंगा केवल तीन रंगों का ध्वज नहीं है। इसके प्रत्येक रंग में हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का संघर्ष, असंख्य बलिदानियों का त्याग, वीर जवानों का पराक्रम और करोड़ों भारतीयों के स्वप्न एवं आकांक्षाएं समाहित हैं।
Read more:-सशस्त्र बलों के 78 रणबांकुरों को वीरता पुरस्कार,नौ को कीर्ति चक्र ,19 को शौर्य चक्र
तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, एकता और स्वाभिमान का सर्वोच्च प्रतीक है। मूणत ने यात्रा मार्ग में स्वागत करने वाले सभी सामाजिक संगठनों, नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा तथा आयोजन की व्यवस्थाओं में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से योगदान देने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता के प्रति आभार व्यक्त किया।



