- ‘मंच का शुद्धीकरण दलित विरोधी सोच का प्रतीक’ – भूपेश बघेल
रायपुर। उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद उनके मंच का कथित ‘शुद्धीकरण’ किए जाने की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रायपुर में पैदल मार्च निकालकर सत्याग्रह किया। राजीव गांधी चौक से बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा तक निकाले गए इस मार्च में कांग्रेस ने भाजपा पर जातिगत भेदभाव और दलित विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया।
Read more:-सशस्त्र बलों के 78 रणबांकुरों को वीरता पुरस्कार,नौ को कीर्ति चक्र ,19 को शौर्य चक्र
वहीं ईडी द्वारा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ की जा रही कार्रवाई और कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। धरने में एआईसी महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। कांग्रेस के विरोध मार्च को संबोधित करते हुए एआईसीसी महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हल्द्वानी की घटना को बेहद आहत करने वाला और निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि यह घटना भाजपा की जातिगत भेदभाव, संकीर्ण मानसिकता और दलित विरोधी सोच को दर्शाती है।
Read more:-सशस्त्र बलों के 78 रणबांकुरों को वीरता पुरस्कार,नौ को कीर्ति चक्र ,19 को शौर्य चक्र
भूपेश बघेल ने कहा, “खड़गे जी दलित वर्ग से आते हैं इसलिए उनके उपयोग करने से मंच अपवित्र हो गया, यह सोच भाजपा की घृणित विचारधारा का परिचायक है। अगर भाजपा-RSS को दलितों से इतनी घृणा है तो ट्रेन, बस, हवाई यात्रा भी ना करें। इनको भोजन भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि अन्न और सब्जियां भी दलितों के श्रम से ही इनके घर तक पहुंचती हैं।” उन्होंने आगे कहा कि अंग्रेजों के चाटुकारों के वैचारिक वंशज आज भी विभाजनकारी नीतियों पर चल रहे हैं और समाज में द्वेष व वर्ग संघर्ष को बढ़ावा देना चाहते हैं। उन्होंने न्यायपालिका से इस असंवैधानिक और अमानवीय कृत्य पर स्वतः संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
Read more:-अटलांटिक की लहरों को चीर पोंटा डेलगाडा पहुंचा आईएनएस सुदर्शिनी
रायपुर शहर और ग्रामीण जिला कांग्रेस के तत्वाधान में ईडी के खिलाफ तीसरे दिन भी धरना प्रदर्शन किया गया। भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा कांग्रेस से सीधा राजनीतिक मुकाबला नहीं कर पा रही इसलिए ईडी को आगे कर अपना मंतव्य पूरा करना चाहती है।उन्होंने आरोप लगाया कि “जैसे भाजपा का युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा है वैसे ही ईडी अब ‘भारतीय जनता ईडी मोर्चा’, आईटी ‘भारतीय जनता आईटी मोर्चा’ और सीबीआई ‘भारतीय जनता सीबीआई मोर्चा’ बन चुकी है।
Read more:-अटलांटिक की लहरों को चीर पोंटा डेलगाडा पहुंचा आईएनएस सुदर्शिनी
ईडी बिना प्रमाण के कांग्रेस का नाम लेकर भाजपा के राजनीतिक उद्देश्यों को पूरा कर रही है। कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी भी ईडी और भाजपा की साजिश का परिणाम है।कांग्रेस ने कहा कि जातिगत भेदभाव का लोकतांत्रिक भारत में कोई स्थान नहीं है और संघी भाजपाइयों की भेदभावपूर्ण मानसिकता का पुरजोर विरोध किया जाएगा।



