सशस्त्र बलों के 78 रणबांकुरों को वीरता पुरस्कार,नौ को कीर्ति चक्र ,19 को शौर्य चक्र

Follow Us

नयी दिल्ली। मातृ भूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व लगाने वाले रक्षा बलों और केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के 78 रणबांकुरों को वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया जायेगा जिनमें से 13 को यह सम्मान मरणोपरांत दिया जा रहा है।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को इन वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी।
वीरता पुरस्कारों में 9 कीर्ति चक्र , 19 शौर्य चक्र शामिल हैं।


Read more:-राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति दिलीप सिंह जूदेव जी का समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा


इसके अलावा एक शौर्य चक्र बार, पांच सेना पदक बार (वीरता), 36 सेना पदक (वीरता), तीन नौ सेना पदक (वीरता) और पांच वायु सेना पदक (वीरता) को भी मंजूरी दी गयी है। कीर्ति चक्र पाने वाले रणबांकुरों में से सात को यह सम्मान मरणोपरांत दिया जा रहा है।

कीर्ति चक्र पाने वाले वीरों में सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल मानियो फ्रांसिस , सेना के मेजर जितेंद्र राठी, सेना के हवलदार गजेंद्र सिंह (मरणोपरांत) , गृह मंत्रालय के सर्वश्री जगबीर सिंह, हेड कांस्टेबल (मरणोपरांत) , जसवंत सिंह, कांस्टेबल (मरणोपरांत) , बलविंदर सिंह, कांस्टेबल (मरणोपरांत) , तारिक हुसैन कांस्टेबल (मरणोपरांत), बशीर अहमद, हेड कांस्टेबल (मरणोपरांत) और सुनील कुमार, इंस्पेक्टर (मरणोपरांत) शामिल है।


Read more:-अटलांटिक की लहरों को चीर पोंटा डेलगाडा पहुंचा आईएनएस सुदर्शिनी


सेना के मेजर आदित्य प्रताप सिंह को शौर्य चक्र बार से सम्मानित किया जायेगा।

शौर्य चक्र से सम्मानित किये जाने वाले 19 रणबांकुरों में सेना के मेजर परमवीर, सेना के मेजर तरुण वासुदेवन, सेना के मेजर केशव कुमार, सेना के मेजर गौरव सिंह बृजवाल, सेना के मेजर विपीन कुमार, सेना के नायब सूबेदार शंकर राम, सेना के नायब सूबेदार डब्बल सिंह बिष्ट, सेना के हवलदार जगत्तर सिंह, सेना के लांस नायक नरेंद्र सिंधु, सेना के लांस नायक कपिल देव, सेना के सिपाही जसविंदर सिंह, नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर शिवम कुमार, वायु सेना के स्क्वाड्रन लीडर सुधीर कुमार, गृह मंत्रालय के सर्वश्री धीरज सिंह कटोच, पुलिस उपाधीक्षक , अजय सिंह चिब, इंस्पेक्टर , सुखवीर सिंह, पुलिस उपाधीक्षक , नियाज अहमद, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर , अंजनी कुमार, डिप्टी कमांडेंट और दीपक साह, कांस्टेबल शामिल हैं।