काँकेर। सुप्रसिद्ध समाज सेवी संगठन “जन सहयोग” का स्वच्छता अभियान काँकेर में पर्याप्त समाज सेवा करने के पश्चात अब ग्रामों की ओर बढ़ चला है। इसी सिलसिले में आज समीपस्थ ग्राम बागोडार में “जन सहयोग” के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया ,जिसमें संगठन के सदस्यों के अलावा ग्राम वासियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। ग्राम के मंदिर की श्रद्धापूर्वक साफ सफ़ाई की गई । तत्पश्चात बाज़ार स्थल एवं प्रमुख बोरिंग स्थल की भी जमकर सफ़ाई की गई । ग्राम के सार्वजनिक बाथरूम की भी ज़ोरदार सफ़ाई की गई, जो एक लंबे अरसे से गंदा और उपेक्षित हालत में था।
कवर्धा में बिजली तार से धान से भरी ट्रॉली में लगी आग, किसान की फसल जलकर हुई राख
जन सहयोग की टीम को समाज सेवा हेतु आयी देखकर ग्राम वासियों की खुशी का ठिकाना नहीं था और उनमें से अनेक बुजुर्ग, जवान तथा बच्चे भी स्वच्छता अभियान में स्वेच्छा से शामिल हो गए । इस उत्साह का परिणाम यह हुआ कि ग्राम बागोडार का नक्शा ही बदल गया। लोगों ने अजय पप्पू मोटवानी एवं उनकी टीम का बहुत-बहुत आभार माना। ग्राम की सरपंच फुलेश्वरी नेताम द्वारा पप्पू मोटवानी सहित समस्त समाज सेवकों का बहुत-बहुत आभार माना तथा अपने बागोडार के ग्रामीणों की ओर से हार्दिक धन्यवाद दिया। “जन सहयोग” द्वारा बताए गए रास्ते तथा स्वच्छता कार्यक्रमों का अपने ग्राम में निरंतर चलते रहने का आश्वासन भी दिया।
केंद्र के परिसीमन प्रस्ताव पर दीपक बैज का हमला, जनगणना को बताया जरूरी
स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल होने वाले समाज सेवकों के नाम इस प्रकार हैं:- अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा वरिष्ठ समाजसेवी मनोज दुबे ,सागर देव,संजय कुंजाम, जितेंद्र प्रताप देव, डोमेश वलेचा, मनीषा कुलदीप, पुरुषोत्तम सिन्हा, सुदामा पटेल, अखिलेश, नेताम, सोमा पटेल, गोपाल पटेल,आदिराम सार्वा, राजेंद्र पटेल, भुवनेश्वर कुलदीप, हरीश पटेल, रामेश्वरी पटेल, बरतनिन पटेल किरण कुंजाम, फुलेश्वरी नेताम ( सरपंच ) ।आसपास के ग्रामों में भी जब जन सहयोग के इस स्वच्छता अभियान की चर्चा पहुंची तो ग्राम “नारा “के प्रमुख सज्जनों ने भी विनम्रता पूर्वक स्वच्छता अभियान हेतु पप्पू मोटवानी को अपने गांव में भी आने का निमंत्रण अभी से दे दिया है। समाज कल्याण की इस महत्वपूर्ण पहल की चर्चा समस्त ज़िले में चल रही है।


