प्रोजेक्ट पुनर्जीवन महाभियान: रायपुर में 2302 ट्री गार्ड और 571 कांक्रीट घेरे हटाए गए

Follow Us

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश और रायपुर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से चलाए जा रहे प्रोजेक्ट पुनर्जीवन महाभियान को रायपुर नगर निगम क्षेत्र के सभी 10 जोनों में तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। अभियान के तहत पौधों के प्राकृतिक विकास में बाधा बन रहे ट्री गार्ड और कांक्रीट के घेरे-पेवर हटाए जा रहे हैं।

विगत 22 अगस्त 2026 तक नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लगभग 2302 ट्री गार्ड और करीब 571 स्थानों पर कांक्रीट के घेरे एवं पेवर हटाने का कार्य किया जा चुका है। नगर निगम के सभी 10 जोनों में यह अभियान निरंतर जारी है। इन संरचनाओं को हटाने से पौधों को प्राकृतिक रूप से मिट्टी, पानी और पर्याप्त स्थान मिल रहा है, जिससे उनके स्वत: विकसित होने के लिए अनुकूल पर्यावरण तैयार हो रहा है।

कलेक्टर ने विभिन्न स्थानों का किया निरीक्षण
रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार विश्वरंजन सहित संबंधित अधिकारियों के साथ राजधानी के ऑक्सीजोन गार्डन समेत विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर प्रोजेक्ट पुनर्जीवन की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर पौधों के आसपास से हटाए जा रहे ट्री गार्ड एवं कांक्रीट घेरों के कार्य की स्थिति देखी और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त उद्यान श्री विनोद पाण्डेय, उपायुक्त उद्यान श्रीमती जागृति साहू, संबंधित जोन कमिश्नर, कार्यपालन अभियंता, नगर निगम के अन्य अधिकारी तथा लोक निर्माण विभाग, वन विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

44 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी , घुटनों के दर्द पर बड़ी जीत: डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में सफल टोटल नी रिप्लेसमेंट

10 जोनों में चिन्हांकन और हटाने की कार्रवाई
अभियान के तहत नगर निगम के सभी 10 जोनों के जोन कमिश्नरों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों के वार्डों में ऐसे पौधों को चिन्हित किया गया, जिनके चारों ओर ट्री गार्ड अथवा कांक्रीट के घेरे-पेवर होने के कारण प्राकृतिक विकास प्रभावित हो रहा था। चिन्हित स्थानों पर पहुंचकर इन संरचनाओं को हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा द्वारा भी अभियान की प्रतिदिन मॉनिटरिंग और कार्य की प्रगति की समीक्षा की जा रही है। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार पर्यावरण संरक्षण से जुड़े इस अभियान को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील
कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने राजधानी के नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास ऐसे पौधों को आवश्यकतानुसार पानी और खाद देकर उनके विकास में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाने वाले नागरिकों को ‘पर्यावरण मित्रÓ के रूप में प्रोजेक्ट पुनर्जीवन के तहत सम्मानित किया जाएगा।

पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व आईपीएस अधिकारी स्वर्गीय विजय शंकर चौबे

्रशासन का उद्देश्य पौधों को अनावश्यक कृत्रिम घेरों से मुक्त कर उन्हें प्राकृतिक वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि रायपुर शहर को अधिक हरित, स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सके। अभियान के तहत आने वाले दिनों में भी विभिन्न क्षेत्रों में चिन्हांकन और ट्री गार्ड व कांक्रीट घेरों को हटाने का कार्य जारी रहेगा।