नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ‘धुरंधर’ के प्रोडक्शन डिजाइनर ‘सैनी एस जोहरे’ पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी। पॉश पॉलिसी को ध्यान में रखते हुए महिला ने आदित्य धर और लोकेश धर के प्रोडक्शन हाउस B62 में भी शख्स के खिलाफ शिकायत की थी।
महिला की शिकायत के बाद POSH की टीम एक लंबे समय से छानबीन कर रही थी। अब यौन उत्पीड़न के मामले में ‘धुरंधर’ के प्रोडक्शन डिजाइनर को दोषी पाया गया है।
- दो मामलों में दोषी पाया गया ‘धुरंधर 2’ का प्रोडक्शन डिजाइनर
मिड डे की एक रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने साल 2025 में स्टूडियो में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद ‘प्रिवेंशन ऑफ सेक्सुअल हैरेसमेंट’ (POSH) कमिटी तुरंत एक्टिव हो गई थी। सेंसिटिव मैटर और प्रोडक्शन हाउस की उत्पीड़न के मामले में नो- टॉलरेंस पॉलिसी को ध्यान में रखते हुए Posh कमिटी ने तुरंत मामले की छानबीन शुरू कर दी थी।
इस रिपोर्ट में आगे यह भी बताया गया कि ‘पॉश’ कमिटी की ये छानबीन मार्च एंड तक खत्म हो गई थी और मामले में जोहरे को गिल्टी पाया गया है। मामले से जुड़े सूत्रों ने कहा, “महिला की शिकायत के बाद यह छानबीन छह महीने तक चली और मार्च एंड और अप्रैल तक खत्म हुई। प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस जोहरे को एक नहीं, बल्कि दो मामलों में दोषी पाया गया है। उन्होंने महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया और साथ ही सुबूतों को छुपाने की कोशिश की। कमिटी ने शिकायतकर्ता के साथ भी यह जानकारी शेयर कर दी थी।
