एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने पर महिला क्रिकेट टीम को प्रधानमंत्री ने दी बधाई

Follow Us

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने इस जीत को भारतीय क्रिकेट के लिए शानदार उपलब्धि बताते हुए कहा कि टीम का प्रदर्शन आत्मविश्वास, कौशल और बेहतरीन टीमवर्क से भरपूर रहा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि एशियाई खेलों में इस जीत के साथ भारत ने इस प्रतियोगिता का पहला स्वर्ण पदक हासिल किया है। उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेट टीम ने देश को गौरवान्वित किया है और उसकी यह उपलब्धि देशभर के अनगिनत युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।प्रधानमंत्री ने पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए उसके शानदार प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों ने पूरे आत्मविश्वास और सामूहिक प्रयास के साथ बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्सÓ पर पोस्ट साझा करते हुए कहा, भारतीय क्रिकेट के लिए एक शानदार जीत! एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर हमारी महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई।प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि टीम का प्रदर्शन शानदार रहा, जिसमें आत्मविश्वास, कौशल और बेहतरीन टीमवर्क देखने को मिला। इस जीत के साथ भारत ने एशियाई खेलों में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता है। टीम की इस उपलब्धि ने देश को गौरवान्वित किया है और यह देशभर के युवा क्रिकेटरों को प्रेरित करेगी।