महंगे प्याज से राहत की तैयारी: तमिलनाडु में राशन दुकानों पर मिलेगा सस्ता प्याज

Follow Us

चेन्नई। प्याज की लगातार बढ़ती कीमतों से आम लोगों को राहत देने के लिए तमिलनाडु सरकार बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। राज्य सरकार सहकारी क्षेत्र के जरिए राशन की दुकानों पर रियायती दरों में प्याज बेचने की योजना बना रही है, ताकि महंगाई से जूझ रहे परिवारों को तुरंत राहत मिल सके। पिछले कुछ हफ्तों में बड़ी प्याज की कीमत करीब 30 रुपये से बढ़कर 60 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है, जबकि छोटी प्याज (शैलोट) भी 40-50 रुपये से बढ़कर 70 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। बढ़ती कीमतों ने घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है।

शेयर बाजार की गिरावट से 7 दिग्गज कंपनियों को झटका

सरकार ने इस स्थिति से निपटने के लिए नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (NAFED) से 70,000 किलोग्राम प्याज उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। पहली खेप मिलने के बाद इसे पूरे राज्य की राशन दुकानों में पहुंचाया जाएगा। योजना के तहत प्याज 30 से 40 रुपये प्रति किलो की रियायती कीमत पर बेचे जाने की उम्मीद है। इससे उपभोक्ताओं को खुले बाजार के मुकाबले प्रति किलो करीब 30 रुपये तक की बचत हो सकती है। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती बिक्री के बाद मांग का आकलन कर आगे की आपूर्ति बढ़ाई जाएगी। सरकार का लक्ष्य बढ़ती महंगाई के असर को कम करना और आवश्यक खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

घरेलू क्रिकेट के 5 अनदेखे सितारे, जो अब भी टेस्ट डेब्यू का कर रहे हैं इंतजार