प्राजक्ता माली ने मुंबई में खरीदा आलीशान घर, 6.42 करोड़ रुपये में लिया नया फ्लैट

Follow Us

मुंबई। अभिनेत्री प्राजक्ता माली ने मुंबई में अपना नया और शानदार आशियाना खरीदा है। रिपोर्ट के मुताबिक, उनका नया फ्लैट गोरेगांव ईस्ट स्थित ओबेरॉय एक्सीक्विजिट में है। 28वीं मंजिल पर स्थित इस फ्लैट का क्षेत्रफल 996 वर्ग फीट है और इसके साथ एक टैंडम पार्किंग स्पॉट भी मिला है। प्राजक्ता ने यह प्रॉपर्टी 12 अगस्त 2026 को नूर खान और यूसुफ अली खान से 6.42 करोड़ रुपये में खरीदी है। इस खरीदारी के लिए उन्होंने बड़ी रकम होम लोन के जरिए जुटाई। बताया जा रहा है कि करीब 5.78 करोड़ रुपये का लोन इंडियन बैंक से मंजूर हुआ था, जबकि बाकी राशि का भुगतान उन्होंने खुद किया।

लोकेश कनगराज की ‘डीसी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार

फ्लैट की कीमत के अलावा प्राजक्ता ने स्टाम्प ड्यूटी के लिए करीब 32.12 लाख रुपये और रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर 30 हजार रुपये का भुगतान किया। इस तरह नए घर की खरीदारी में उन्हें प्रॉपर्टी की कीमत के अतिरिक्त भी काफी रकम खर्च करनी पड़ी। प्राजक्ता माली मराठी मनोरंजन जगत का जाना-पहचाना नाम हैं और अब मुंबई में अपने नए घर के साथ उन्होंने प्रॉपर्टी पोर्टफोलियो में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ ली है।