लोकेश कनगराज की ‘डीसी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार

Follow Us

मुंबई। लोकेश कनगराज ने अभिनय की दुनिया में कदम रखते हुए अपनी पहली फिल्म ‘डीसी’ से शानदार शुरुआत की है। अरुण मैथेश्वरन के निर्देशन में बनी इस एक्शन थ्रिलर ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म 7 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की सफलता लोकेश के लिए खास है, क्योंकि यह उनके अभिनय करियर की पहली फिल्म है जिसने इतनी बड़ी कमाई का आंकड़ा छुआ है। ‘देवदास’ से प्रेरित इस फिल्म में वामिका गब्बी और संजना कृष्णमूर्ति भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं।

बॉबी देओल की ‘बंदर’ की ओटीटी रिलीज डेट तय, 28 अगस्त से जी5 पर होगी स्ट्रीम

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज के 14 दिनों में ‘डीसी’ ने 92.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसमें भारतीय बॉक्स ऑफिस से 70.85 करोड़ रुपये और विदेशों से 21.85 करोड़ रुपये की कमाई शामिल है। इसके बाद फिल्म ने 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया। फिल्म की कहानी, गैंगस्टर अंदाज, कलाकारों के अभिनय और अनिरुद्ध रविचंदर के संगीत को दर्शकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म की इस उपलब्धि के बाद सन पिक्चर्स ने भी लोकेश कनगराज के साथ खास पोस्ट साझा कर सफलता का जश्न मनाया।

‘डीसी’ की इस कमाई के साथ यह 2026 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्मों में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। फिल्म ने ‘परशक्ति’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है।