रायपुर में संदिग्धों पर पुलिस की नजर, चेकिंग अभियान में 9 लोगों पर कार्रवाई

Follow Us

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए 9 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 15 जून 2026 को चलाए गए इस अभियान में थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई। पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के दौरान 9 व्यक्तियों के जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उनके खिलाफ धारा 170/126 एवं 135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के बाद सभी को विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं सहायक पुलिस आयुक्त सिविल लाइन के न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा गया। पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना तथा संभावित आपराधिक गतिविधियों को रोकना है। तेलीबांधा पुलिस ने बताया कि आगे भी इस तरह के विशेष अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे। पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।