रायपुर। कमिश्नरेट के मध्य जोन में गुंडागर्दी, अवैध वसूली और चाकूबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस ने पिछले दो दिनों में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 7 आरोपियों से धारदार चाकू बरामद हुए हैं, वहीं एक आर्म्स एक्ट का स्थाई वारंटी और अवैध शराब व गुंडागर्दी के मामले में भी कार्रवाई की गई है। डीसीपी सेंट्रल तारकेश्वर पटेल के निर्देश और एडिशनल डीसीपी विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।पुलिस ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थान पर हथियार लेकर घूमने और गुंडागर्दी करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
थाना गंज – 3 गिरफ्तार:
इकबाल शेख (21) को एक्सप्रेस-वे चुनाभट्ठी, शिवा नायक उर्फ छुरा (19) को पुरानी शराब भट्ठी के पास लोगों को डराते हुए और नितिन हरिजन उर्फ बिड़ी (21) को तेलघानी नाका ओवरब्रिज के नीचे चाकू के साथ पकड़ा गया। तीनों पर आर्म्स एक्ट 25, 27 के तहत कार्रवाई।
थाना मौदहापारा –
5 पर कार्रवाई: फिरोज खान (33) मेकाहारा स्लम, देवराम बघेल (25) मरही माता मंदिर रोड, मयंक सोनी (19) और युवराज रक्सेल (18) बॉम्बे मार्केट के पास चाकू के साथ पकड़े गए। वहीं आर्म्स एक्ट के स्थाई वारंटी मोहम्मद मोहसिन अली (19) को भी गिरफ्तार किया गया।
थाना गोलबाजार – वसूली:
ऋषभ रक्सेल पर डीकेएस अस्पताल ऑटो स्टैंड के पास शराब के लिए पैसे मांगने, धमकाने और मारपीट करने पर बीएनएस की धारा 296, 351(2), 115(2), 119(1) के तहत केस दर्ज।
थाना सिटी कोतवाली –
शराब: छगन मरावी (45) को गांधी मैदान चौड़ी के पास 30 पाव (5.4 लीटर) अंग्रेजी शराब कीमत 3600 रुपये के साथ पकड़ा गया, आबकारी एक्ट 34(2) के तहत कार्रवाई।
