नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने कुछ घंटों में पकड़ा, लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Follow Us

रायगढ़।  जिले में महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे  ‘अभियान संवेदना’  के तहत लैलूंगा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, 28 जुलाई 2026 को थाना लैलूंगा में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि वह अपनी नातिन को घर पर छोड़कर खेत में रोपाई करने गई थी। वापस लौटने पर बच्ची रो रही थी। पूछताछ करने पर बच्ची ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक **सूरज विश्वकर्मा (25 वर्ष)** ने कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव ने तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह** को इसकी जानकारी दी। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की।

पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी फरार होने की कोशिश में है। इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर ग्राम लिबरा के पास से आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि महिला एवं बाल अपराधों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई को प्राथमिकता दी जा रही है।