रायपुर। सुभाष नगर देवारपारा में नशे की अवैध गतिविधियों के खिलाफ तेलीबांधा थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान नशे के अवैध कारोबार और सेवन से जुड़ी गतिविधियों में शामिल पाए गए 17 लोगों को चिन्हांकित कर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में नशे से जुड़ी गतिविधियों पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। जांच के दौरान नशे के अवैध कारोबार और सेवन में संलिप्त पाए गए लोगों की पहचान की गई। पुलिस ने सभी 17 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए आगे ऐसी गतिविधियों में शामिल नहीं होने की हिदायत दी। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार और सेवन पर रोक लगाने के लिए निगरानी और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
भाटापारा में सूने मकान में लाखों की चोरी का खुलासा, बालक अभिरक्षा में; 2.77 लाख का सामान बरामद
