भारत घूमने का नया प्लान? IRCTC के असम-मेघालय और केरल टूर पैकेज पर डालें नजर

Follow Us

नई दिल्ली। घूमने के लिए अगर आप शिमला-मनाली से अलग जगह तलाश रहे हैं, तो IRCTC के कुछ टूर पैकेज देश के दूसरे खूबसूरत हिस्सों की सैर का विकल्प देते हैं। इनमें पूर्वोत्तर के असम और मेघालय से लेकर दक्षिण भारत के केरल तक की यात्रा शामिल है। पैकेज के तहत यात्रियों के लिए ठहरने, भोजन, घूमने और ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

असम-मेघालय पैकेज के तहत 6 रात और 7 दिन की यात्रा में गुवाहाटी, काजीरंगा, शिलांग, चेरापूंजी और मावलिननांग को शामिल किया गया है। काजीरंगा में जंगल सफारी के जरिए वन्यजीव देखने का मौका मिलेगा। चेरापूंजी में नोहकालीकाई फॉल्स और शिलांग में एलिफेंट फॉल्स की सैर कराई जाएगी। मावलिननांग के प्राकृतिक रूट ब्रिज को देखने के साथ गुवाहाटी में कामाख्या देवी मंदिर के दर्शन भी यात्रा का हिस्सा हैं। इस पैकेज का कोड WBA106 है।

वहीं ‘Mesmerizing Kerala with Houseboat Stay’ पैकेज में 7 रात और 6 दिन के दौरान कोचीन, मुन्नार, थेक्कडी, कुमारकोम और तिरुवनंतपुरम घूमने का मौका मिलता है। इसका बुकिंग कोड WBA040C है और प्रति व्यक्ति किराया ₹66,700 बताया गया है। मुन्नार के चाय बागान, पेरियार नेशनल पार्क, फोर्ट कोच्चि और कोवलम बीच के अलावा कुमारकोम के बैकवाटर्स में हाउसबोट पर रुकने का अनुभव भी इसमें शामिल है। श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर के दर्शन भी कराए जाएंगे।

ऐसे करें बुकिंग: IRCTC Tourism की वेबसाइट पर जाकर संबंधित टूर कोड सर्च करें। इसके बाद यात्रा की तारीख और यात्रियों की संख्या चुनें, जरूरी जानकारी भरें और ऑनलाइन भुगतान करें। बुकिंग पूरी होने पर ई-टिकट और वाउचर रजिस्टर्ड ईमेल और मोबाइल नंबर पर भेजे जाएंगे।