पंडरी पुलिस ने 8 घंटे में सुलझाई चोरी की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार, 7 हजार रुपये बरामद

Follow Us

रायपुर। थाना पंडरी क्षेत्र में घर से 12 हजार रुपये नगद चोरी के मामले का पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम में से 7 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची। जानकारी के अनुसार, मेन रोड मोवा स्थित किराना दुकान संचालक ने थाना पंडरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19 अगस्त की रात परिवार के साथ सोने के बाद सुबह उसकी पत्नी घर का दरवाजा हल्का बंद कर दुकान खोलने चली गई थी। बाद में प्रार्थी को अपनी पेंट की जेब में रखे 12 हजार रुपये नहीं मिले। काफी तलाश के बाद भी रकम का पता नहीं चलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

छत्तीसगढ़ में श्रम कल्याण को मिल रही नई गति

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सार्वजनिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में पंकज सोनवानी नाम का युवक घर वाली गली में संदिग्ध रूप से आता-जाता दिखाई दिया। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने घर का दरवाजा हल्का खुला देखकर अंदर प्रवेश कर 12 हजार रुपये चोरी करना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चोरी की रकम में से 5 हजार रुपये वह खर्च कर चुका है, जबकि 7 हजार रुपये उसके पास बचे हुए थे। पुलिस ने आरोपी पंकज सोनवानी पिता स्व. मोहन सोनवानी, उम्र 27 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती सतनामी पारा, मोवा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7 हजार रुपये नगद बरामद कर लिए।

युवाओं को जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनाने पर जोर, सीएम साय ने वैश्विक मंच से रखा छत्तीसगढ़ का विकास रोडमैप

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पंडरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई से घटना के लगभग 8 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा, आरोपी की गिरफ्तारी और रकम की बरामदगी कर ली गई।