राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के पदाधिकारियों ने भट्टी थाना प्रभारी से की सौजन्य मुलाकात

Follow Us

भिलाई। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के पदाधिकारियों ने भट्टी थाना पहुंचकर नवपदस्थ थाना प्रभारी दिलेश्वर चन्द्रवंशी से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और सफल कार्यकाल की कामना की।मुलाकात के दौरान सामाजिक एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने मानवाधिकारों की रक्षा, न्याय की भावना और समाजहित में सकारात्मक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस अवसर पर आयोग के प्रदेश सचिव नागेंद्र सूर्यवंशी, जिला उपाध्यक्ष दासरी रोनाल्ड और दुर्ग जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार झलरिया उपस्थित रहे। आयोग के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि थाना प्रभारी के नेतृत्व में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और जनसेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य होंगे।