मुंबई। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र 2’ को लेकर चल रही कास्टिंग की चर्चाओं पर अब विराम लग गया है। बीते दिनों खबरें सामने आई थीं कि दीपिका पादुकोण फिल्म में अमृता के किरदार में नजर आ सकती हैं। हालांकि, अब उनकी टीम ने इन खबरों को गलत बताते हुए साफ कर दिया है कि अभिनेत्री इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं।दीपिका पादुकोण के प्रवक्ता ने कहा है कि अभिनेत्री के ‘ब्रह्मास्त्र 2’ से जुड़े होने की हालिया खबरें पूरी तरह निराधार हैं। इस स्पष्टीकरण के बाद रणबीर कपूर और दीपिका को एक बार फिर पर्दे पर साथ देखने की उम्मीद कर रहे फैंस को निराशा हुई है।
वहीं, फिल्म में एक अहम भूमिका के लिए अभिनेत्री अनीत पड्डा के नाम की चर्चा चल रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स ने उनसे संपर्क किया है और बातचीत जारी है, लेकिन अभी उनकी कास्टिंग को लेकर अंतिम फैसला नहीं हुआ है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में रणबीर कपूर एक बार फिर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। आलिया भट्ट भी अपने पिछले किरदार में वापसी करेंगी। फिल्म की शूटिंग 2027 के मध्य में शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
