रामलला के दान में सेंध का नया खुलासा, चोरी के पैसों को शेयर बाजार में लगाने की जांच तेज

Follow Us

अयोध्या। अयोध्या में रामलला के दान से जुड़ी चोरी के मामले में जांच के दौरान कई चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने कथित तौर पर चढ़ावे से मिले पैसों को छिपाने और उसे वैध दिखाने के लिए कई तरीके अपनाए। जांच में यह भी सामने आया है कि चोरी की रकम का इस्तेमाल शेयर बाजार में निवेश के लिए किए जाने की आशंका है।

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपी सीधे अपने बैंक खातों में रकम जमा नहीं करते थे, बल्कि रिश्तेदारों और परिचितों के खातों के जरिए पैसों का लेन-देन किया जाता था। इस मामले में कई संदिग्ध बैंक खातों पर कार्रवाई की गई है।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर नकदी, सोने के आभूषण, मोबाइल फोन और वाहन बरामद किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि, चोरी की रकम और उससे जुड़े सभी लेन-देन की गहन जांच की जा रही है। इस मामले में अब तक कई लोगों की भूमिका सामने आई है, जिनमें मंदिर व्यवस्था से जुड़े कर्मचारी और अन्य लोग शामिल हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह पूरी साजिश कितने समय से चल रही थी और इसमें कितने लोग शामिल थे।