एमएसएमई कॉन्क्लेव 2.0 का आयोजन कल से

Follow Us

*वित्त, व्यापार में सुगमता और एआई पर रहेगा फोकस*

रायपुर। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आगामी 28 और 29 सितंबर को होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट, रायपुर में एमएसएमई कॉन्क्लेव के दूसरे संस्करण का आयोजन किया जाएगा। इस कॉन्क्लेव की थीम “नवाचार और सतत औद्योगिक विकास के माध्यम से एमएसएमई का सशक्तिकरण है, जिसमें प्रदेशभर से नीति निर्माता, वरिष्ठ शासकीय अधिकारी, बैंकर, औद्योगिक संगठन, तकनीकी विशेषज्ञ और उद्यमी शामिल होंगे।

28 सितंबर को होने वाले उ‌द्घाटन सत्र में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन तथा औद्योगिक विकास निगम (सीएसआईडीसी) के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल होंगे। इस अवसर पर सीएसआईडीसी द्वारा प्रदेश में रैम्प (रेज़िंग एंड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस) कार्यक्रम पर प्रस्तुति भी दी जाएगी।

कॉन्क्लेव से पूर्व, सीआईआई परिषद के अध्यक्ष बजरंग गोयल ने कहा, “छत्तीसगढ़ को ₹8.23 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। हर बड़ी परियोजना को सैकड़ों स्थानीय सप्लायर्स की ज़रूरत होती है। हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि छत्तीसगढ़ के एमएसएमई ये ऑर्डर पाने के लिए तैयार रहें। यह कॉन्क्लेव वित्त, तकनीक और व्यापार में सुगमता पर केंद्रित है।”

आज विश्व में केवल और केवल गौ सेवा-गौ रक्षा अनुष्ठान की जरूरत – इन्द्रेश महाराज

कॉन्क्लेव के पहले दिन एमएसएमई वित्तपोषण, व्यापार में सुगमता, छोटे उद्योगों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग और एसएमई से बड़ी कंपनी तक के सफर पर सीईओ राउंडटेबल सहित चार सत्र होंगे, जिनमें वरिष्ठ शासकीय अधिकारी, औद्योगिक संगठनों के अध्यक्ष और उद्यमी वक्ता होंगे। वहीं, 29 सितंबर को सीआईआई द्वारा एमएसएमई के लिए टोटल प्रोडक्टिव मेंटेनेंस (टीपीएम) और काइज़ेन विद एआई पर एक सशुल्क, व्यावहारिक शॉप-फ्लोर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कॉन्क्लेव का पहला दिन सीआईआई सदस्यों के लिए निःशुल्क है। दूसरे दिन के प्रशिक्षण का शुल्क प्रति प्रतिभागी ₹2,000 + जीएसटी है।