मुंबई। भोजपुरी से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक अपनी कातिलाना अदाओं का जादू चलाने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा एक बार फिर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट फोटोशूट की बेहद बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस के पसीने छूट गए हैं।
इस फोटोशूट के लिए मोनालिसा ने बेहद हॉट ‘लिटिल ब्लैक मेश बॉडीकॉन’ ड्रेस चुनी है। नेकलाइन और वेस्ट एरिया पर लगे ट्रांसपेरेंट मेश फैब्रिक में उनका कर्वी फिगर और सिज़लिंग अवतार साफ झलक रहा है। तस्वीरों में मोनालिसा कभी बालों में हाथ फेरते हुए तो कभी चेयर के सहारे एक से बढ़कर एक कातिलाना पोज़ देती नज़र आ रही हैं।
हालाँकि, इस पूरे लुक में जिस चीज़ ने सबसे ज़्यादा ध्यान खींचा, वह है उनके सिर पर सजा लाल गुलाबों से बना फ्लोरल टियारा। मिडल पार्टिंग सॉफ्ट कर्ल हेयर्स, डार्क मैरून लिपस्टिक और मिनिमल ग्लैम मेकअप ने उनके इस स्टनिंग लुक में चार चांद लगा दिए हैं। मोनालिसा का यह रिवीलिंग और गॉर्जियस ब्लैक मेश लुक इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस कमेंट सेक्शन में दिल और फायर वाले इमोजी की बारिश कर रहे हैं।

