मुंबई। भोजपुरी और टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री मोनालिसा (अंतरा बिस्वास) एक बार फिर अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें उनका ग्लैमरस और फ्रेश लुक फैंस का ध्यान खींच रहा है।मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वह व्हाइट फ्लोरल प्रिंट ड्रेस पहने बालकनी में अलग-अलग अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। उनके लुक की खास बात कानों में लगाए गए सफेद फूल हैं, जिन्हें उन्होंने झुमकों की तरह स्टाइल किया है।तस्वीरों में मोनालिसा अपना फिट और कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। 43 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस और फैशन सेंस फैंस को खूब प्रभावित कर रही है। नियमित वर्कआउट और हेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से वह हमेशा शानदार अंदाज में नजर आती हैं।

मोनालिसा के इस नए लुक पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्यार बरसा रहे हैं। कई फैंस ने उन्हें ‘बेहद खूबसूरत’ और ‘स्टाइल क्वीन’ बताया है। पर्सनल लाइफ की बात करें तो मोनालिसा की शादी अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत से हुई है। हाल ही में दोनों को रियलिटी शो ‘द 50’ में साथ देखा गया था। सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त लोकप्रियता है और इंस्टाग्राम पर उन्हें 5.8 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
