माइक्रोसॉफ्ट ने पेश किए कई नए कृत्रिम बुद्धिमत्ता उपकरण, कोपायलट वर्कस्पेस से आसान होगा कामकाज

Follow Us

नई दिल्ली। दुनिया की प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने अपने वार्षिक तकनीकी सम्मेलन ‘इग्नाइट’ में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से जुड़े कई नए उत्पाद, मॉडल और तकनीकी सुविधाएं पेश की हैं। कंपनी का उद्देश्य एआई तकनीक को कारोबार और रोजमर्रा के कामकाज में अधिक उपयोगी बनाना है।

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, एक दिन में 3% तक टूटे भाव; जानें बाजार का हाल

सम्मेलन में सबसे प्रमुख आकर्षण ‘कोपायलट वर्कस्पेस’ रहा। इस मंच के माध्यम से कर्मचारी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित सहायक साझा लक्ष्यों के साथ मिलकर काम कर सकेंगे। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्या नडेला ने कहा कि नई तकनीक का उद्देश्य लोगों और संस्थानों के लिए बेहतर परिणाम और नए अवसर तैयार करना है। माइक्रोसॉफ्ट ने इस दौरान कई नए कृत्रिम बुद्धिमत्ता मॉडल भी पेश किए, जिनमें डिसीजन 1.1, कोड 2 और साइबर 2 फ्लैश शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी ने अपने फाउंड्री मंच पर ओपनएआई और मेटा के नए मॉडल भी जोड़े हैं।

भूपेश बघेल के साथ टाटामारी पहुंचीं विधायक सावित्री मंडावी, गांड़ा समाज के गौरव दिवस समारोह में हुईं शामिल

कंपनी ने एजेंट 365 बिजनेस एनालिटिक्स और माइक्रोसॉफ्ट परसेप्शन जैसी नई सुविधाओं की भी घोषणा की। इनकी मदद से कंपनियां कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर होने वाले खर्च का आकलन कर सकेंगी। वहीं, सुरक्षा दल साइबर खतरों की पहचान कर उन पर तेजी से कार्रवाई कर सकेंगे। इसके साथ ही माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी एज्योर सेवाओं और आंकड़ा प्रबंधन प्रणाली को अधिक सक्षम बनाने की योजना पेश की। इन नई सुविधाओं से कारोबार में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग बढ़ने और कामकाज को अधिक सरल बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।