सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, एक दिन में 3% तक टूटे भाव; जानें बाजार का हाल

Follow Us

मुंबई। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुओं के भाव करीब 3 प्रतिशत तक लुढ़क गए। अमेरिकी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका को इस गिरावट की प्रमुख वजह माना जा रहा है। इससे डॉलर मजबूत हुआ है और सोने-चांदी पर दबाव बढ़ा है।

भूपेश बघेल के साथ टाटामारी पहुंचीं विधायक सावित्री मंडावी, गांड़ा समाज के गौरव दिवस समारोह में हुईं शामिल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर 4 दिसंबर 2026 की डिलीवरी वाला सोना 1,31,065 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। सुबह 11:30 बजे तक यह 2,642 रुपये यानी 1.97 प्रतिशत गिरकर 1,31,581 रुपये पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी की कीमतों में भी तेज कमजोरी देखने को मिली। 4 दिसंबर का चांदी वायदा 5,102 रुपये यानी 3.01 प्रतिशत टूटकर 1,64,600 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया।

ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देना और युवाओं को खेलों से जोड़ना हमारी प्राथमिकता – अश्वनी शर्मा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरावट का रुख रहा। कॉमेक्स पर सोना 1.95 प्रतिशत गिरकर 3,788 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.89 प्रतिशत फिसलकर 45.95 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर संकेत आने वाले दिनों में कीमती धातुओं की दिशा तय कर सकते हैं। निवेशकों की नजर अब डॉलर की चाल और वैश्विक आर्थिक संकेतों पर रहेगी।