चीन पर अमेरिका का शिकंजा, व्यापारिक छूट खत्म करने की तैयारी

Follow Us

वॉशिंगटन। अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी सीनेटर टैमी बाल्डविन ने चीन को मिलने वाली स्थायी सामान्य व्यापारिक संबंध (पीएनटीआर) की सुविधा समाप्त करने के लिए विधेयक पेश किया है। इसका उद्देश्य चीनी सामानों पर अधिक आयात शुल्क लगाने का रास्ता तैयार करना है। ‘एंडिंग चाइना स्पेशल ट्रीटमेंट एक्ट’ नामक इस विधेयक के कानून बनने पर एक साल बाद चीन का मौजूदा व्यापारिक दर्जा समाप्त हो सकता है। इसके बाद चीनी उत्पादों पर अमेरिका की अधिक शुल्क दरें लागू होंगी। हालांकि, अलग-अलग वस्तुओं के अनुसार शुल्क में अंतर रहेगा।

माइक्रोसॉफ्ट ने पेश किए कई नए कृत्रिम बुद्धिमत्ता उपकरण, कोपायलट वर्कस्पेस से आसान होगा कामकाज

सीनेटर बाल्डविन का कहना है कि इस कदम से अमेरिकी कंपनियों, कामगारों और विनिर्माण उद्योग के हितों की रक्षा करने में मदद मिलेगी। उन्होंने चीन पर बौद्धिक संपदा की चोरी और व्यापारिक नियमों में हेरफेर करने के आरोप भी लगाए हैं। प्रस्ताव में अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय को चीन से जुड़ी आर्थिक चुनौतियों पर रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी देने की बात कही गई है। फिलहाल यह केवल विधायी प्रस्ताव है। इसे पेश किए जाने से चीनी सामानों पर मौजूदा आयात शुल्क में तत्काल कोई बदलाव नहीं हुआ है।

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, एक दिन में 3% तक टूटे भाव; जानें बाजार का हाल