धमतरी । साइबर अपराधों से आम नागरिकों को सुरक्षित रखने और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक साइबर जागृति अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत धमतरी पुलिस द्वारा जिले के 15 थाना-चौकी क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीएसपी धमतरी, एसडीओपी कुरूद, एसडीओपी नगरी एवं डीएसपी साइबर के मार्गदर्शन में पुलिस टीमों द्वारा विद्यार्थियों, शिक्षकों और नागरिकों को साइबर अपराधों के नए तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी जा रही है।
ह्रञ्जक्क, क्कढ्ढ क्कढ्ढहृ और फर्जी लिंक से रहें सावधान
अभियान के तहत नागरिकों को समझाइश दी गई कि ह्रञ्जक्क, क्कढ्ढ क्कढ्ढहृ, ष्टङ्कङ्क, पासवर्ड, बैंक खाता और ्रञ्जरू संबंधी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। पुलिस ने फर्जी कस्टमर केयर, फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, ्यङ्घष्ट अपडेट के नाम पर धोखाधड़ी, फर्जी लिंक एवं क्तक्र ष्टशस्रद्ग, सोशल मीडिया फ्रॉड, बैंकिंग फ्रॉड और फर्जी निवेश जैसी ठगी से सावधान रहने की अपील की।
पुलिस ने कहा कि अनजान कॉल, मैसेज, लिंक या सोशल मीडिया प्रोफाइल पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए ऐप या फाइल को डाउनलोड करने से पहले उसका सत्यापन जरूर करें।
सोशल मीडिया सुरक्षा पर भी जोर
विद्यार्थियों एवं नागरिकों को सोशल मीडिया अकाउंट में मजबूत पासवर्ड और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का उपयोग करने की सलाह दी गई। अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट, संदिग्ध प्रोफाइल और निजी फोटो, दस्तावेज या व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक करने से बचने की समझाइश दी गई।
साथ ही सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक, एडिटेड या संदिग्ध वीडियो एवं संदेशों को बिना सत्यापन के शेयर नहीं करने की अपील की गई, ताकि अफवाह और गलत सूचना के प्रसार को रोका जा सके।
20 कलाकारों एवं कारीगरों ने लगाए स्टॉल , जनजातीय कारीगरों के हुनर को मिलेगा व्यापक बाजार
साइबर सेल्फी अभियान से जुडऩे की अपील
छत्तीसगढ़ पुलिस के साइबर जागृति अभियान के तहत चलाए जा रहे साइबर सेल्फी अभियान में भी धमतरी पुलिस नागरिकों और विद्यार्थियों को जोड़ रही है। पुलिस ने साइबर जागरूकता सेल्फी फ्रेम के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर साझा करने की अपील की है।
पुलिस ने नागरिकों से स्वयं जागरूक बनने के साथ अपने परिवार, मित्रों और कम से कम 5 से 10 अन्य लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने की अपील की है। इसका उद्देश्य जागरूकता की श्रृंखला बनाकर साइबर अपराधों की रोकथाम में जनभागीदारी बढ़ाना है।
21 अगस्त को 15 स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम
21 अगस्त को धमतरी जिले के विभिन्न थाना-चौकी क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और नागरिकों ने सहभागिता की। थाना अर्जुनी के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल डोमा, थाना रुद्री के सांकरा एवं कसावाही, थाना कुरूद के आईटीआई नारी, थाना भखारा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोमा, थाना मगरलोड के मोंहदी एवं पठार सहित बिरझर, करेली बड़ी, सलोनी, अकलाडोंगरी, नगरी, सिहावा, दुगली, मेचका और बोराई क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इन कार्यक्रमों में कुल मिलाकर 2,200 से अधिक विद्यार्थियों एवं नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें शिकायत
धमतरी पुलिस ने अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं और बिना देरी किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करें। साथ ही संबंधित बैंक या वित्तीय संस्था को तत्काल सूचना दें। समय पर शिकायत मिलने से ठगी की रकम को होल्ड कराने और आवश्यक कार्रवाई की संभावना बढ़ जाती है।
मानव-हाथी द्वंद्व कम करने में हाथी मित्र दल की भूमिका महत्वपूर्ण- वन मंत्री केदार कश्यप
धमतरी पुलिस की अपील
पुलिस ने नागरिकों से कहा है कि पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें, संदिग्ध लिंक या क्तक्र ष्टशस्रद्ग पर क्लिक न करें, अनजान कॉल एवं मैसेज से सावधान रहें और किसी भी अनजान ऐप या फाइल को डाउनलोड करने से पहले उसका सत्यापन करें। बैंकिंग एवं व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को न दें और सोशल मीडिया की सामग्री को सत्यापन के बाद ही शेयर करें।
साइबर जागरूकता अभियान से जुडऩे के लिए नागरिक पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं अथवा साइबर जागरूकता सेल्फी फ्रेम में दिए क्तक्र ष्टशस्रद्ग को स्कैन कर सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर साझा कर सकते हैं।
