*चार जिलों और सीमावर्ती क्षेत्रों की करीब 50 टीमों ने लिया हिस्सा, ‘नमस्ते साइबर के जरिए ग्रामीणों को किया जागरूक*
कबीरधाम। कबीरधाम पुलिस ने सामुदायिक पुलिसिंग के तहत वनांचल क्षेत्र रानीदाहरा में कबड्डी प्रतियोगिता के साथ साइबर जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम की शुरुआत ‘नमस्ते साइबर संदेश के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और खिलाड़ी शामिल हुए। पुलिस ने खेल के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोडऩे के साथ ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम उप पुलिस अधीक्षक प्रशांत देवांगन के दिशा-निर्देशन और थाना सिंघनपुरी प्रभारी राजेश चांट के नेतृत्व में हुआ।
करीब 50 टीमों ने दिखाया खेल कौशल
ग्राम रानीदाहरा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बेमेतरा सहित आसपास के सीमावर्ती क्षेत्रों की करीब 50 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन पर बेहतर प्रदर्शन करने वाली विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया।
ADIP योजना से मिली तकनीकी मदद, पढ़ाई के साथ आवागमन में भी मिली सुविधा
कबड्डी के साथ साइबर सुरक्षा की जानकारी
प्रतियोगिता के दौरान पुलिस अधिकारियों ने खिलाडिय़ों और ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, बैंकिंग धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया अपराध और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी। ग्रामीणों को समझाइश दी गई कि अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम/डेबिट कार्ड की जानकारी, बैंक खाते से जुड़े गोपनीय विवरण और पासवर्ड साझा न करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से भी बचने की सलाह दी गई। साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।
खेल और जागरूकता के जरिए पुलिस-जन संवाद
कबीरधाम पुलिस के अनुसार सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस और आमजन के बीच संवाद एवं सहभागिता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। खेल प्रतियोगिताओं के जरिए ग्रामीण युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोडऩे के साथ साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना भी अभियान का उद्देश्य है।
बिना लाइसेंस कीटनाशक विक्रय करते पाए जाने पर कार्रवाई, भंडारित कीटनाशक जब्त
कार्यक्रम में एसडीओपी प्रशांत देवांगन, अध्यक्ष समर सिंह, ग्राम पटेल खेदू राम साहू, ग्राम खेल समिति अध्यक्ष गोविंद साहू सहित जनप्रतिनिधि, ग्राम खेल समिति के सदस्य, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में ग्राम रानीदाहरा के ग्रामीणों, ग्राम खेल समिति और कबीरधाम पुलिस की महत्वपूर्ण सहभागिता रही।
