वाशिंगटन। अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने बुधवार को सीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘अमेरिका में कॉकरोच जनता पार्टी को डोनर्स से फंडिंग मिल रही है। उन्होंने कहा कि यह चुप रहने का समय नहीं है।भारत के सभी युवा देशभक्तों से अपील की कि वे आगे आएं और इस संगठन की विनाशकारी सोच के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध करें। मिलबेन ने ये बातें तब कहीं जब विपक्षी पार्टियों और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के समर्थक नई दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। वे वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ (एसआईआर) में कथित गड़बड़ियों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
गायिका ने क्या कहा?:
41 साल के गायिका ने कहा कि सीजेपी नेता अभिजीत दिपके और उनकी पार्टी को अमेरिका में मौजूद ऐसे डोनर्स से फंडिंग मिल रही है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेतृत्व में आपके भविष्य के खिलाफ हैं।
सीजेपी नेताओं की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी का बयान, तिरंगा फहराने को लेकर सरकार पर साधा निशाना
भारतीय युवाओं से क्या अपील की?:
उन्होंने कहा कि यह चुप रहने का समय नहीं है और भारत के सभी बेहतरीन युवा देशभक्तों से अपील की कि वे आगे आएं और विनाशकारी ताकतों के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध करें। पोस्ट में लिखा था, मेरे युवा देशभक्तों, डरो मत। आपके प्रधानमंत्री, जिन्होंने 25 साल तक भारत की सेवा की है। 12 साल प्रधानमंत्री के तौर पर और लगातार तीन बार चुने गए। वे मेरे देश की विनाशकारी ताकतों के सामने झुकने वाले नहीं हैं।’
दानदाताओं को लेकर क्या कहा?:
उन्होंने कहा, ‘इन चुनिंदा दानदाताओं का दुनिया भर में एक ही तरीका है। रूढ़िवादी वैश्विक नेताओं को निशाना बनाना, उस देश से अमेरिका में पढ़े-लिखे व्यक्ति को ढूंढना। उन्हें कट्टरपंथी बनाना, उन्हें वापस देश भेजना और उन्हें अराजकता और तबाही फैलाने के लिए फंड देना। इनमें से कोई भी सफल नहीं हुआ है, लेकिन देश के विकास और शासन पर असर जरूर डाला है।’
21वीं सदी के टॉप-10 गेंदबाजों की सूची में बुमराह की बड़ी उपलब्धि, मुरली- मैक्ग्रा को पीछे छोड़ा
अमेरिकी गायिका ने कहा कि लोकतंत्र और आजादी को बनाए रखने के लिए हमेशा एक जवाबी आंदोलन होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘भारत में एक नई आवाज के लिए यह समय है। जो भारत की धरती पर पैदा हुआ हो, पला-बढ़ा हो और शिक्षित हुआ हो। वह आगे आए, संगठित हो और ‘कॉकरोच पार्टी’ की विनाशकारी सोच के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध करे। उठो, युवा देशभक्तों उठो।’
कौन हैं मिलबेन?:
मिलबेन एक जानी-मानी अफ्रीकी-अमेरिकी हॉलीवुड अभिनेत्री और गायिका है। वे भारत में भारत के राष्ट्रगान और धार्मिक गीत ‘ओम जय जगदीश हरे’ को गाने के लिए बहुत लोकप्रिय हैं। मिलबेन ने 2023 में अमेरिका में प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान एक कार्यक्रम में भारत का राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ गाया था।
टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में किसे मिलेगा मौका, कुलदीप की जगह पर उठे सवाल
