नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव नरेश और कोको के प्रथम कांकेर आगमन पर कई दिग्गज नेताओं की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी
कांकेर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव नरेश ठाकुर एवं कोको पाढ़ी के प्रथम कांकेर नगर आगमन पर कांग्रेस संगठन की अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी खुलकर सामने आती नजर आई। दोनों राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ एवं दिग्गज नेताओं की गैरमौजूदगी ने राजनीतिक गलियारों में कई सवाल खड़े कर दिए।
राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद दोनों नेताओं के प्रथम आगमन को लेकर जिस तरह के भव्य स्वागत और एकजुटता की उम्मीद थी वह नजर नहीं आई। संगठन के कई प्रमुख चेहरों का कार्यक्रम से दूरी बनाए रखना कांग्रेस की अंदरूनी कलह की ओर इशारा करता दिखाई दिया।राजनीतिक चर्चाओं के मुताबिक, कांग्रेस के भीतर चल रही गुटीय खींचतान का असर इस कार्यक्रम में भी देखने को मिला। ऐसे महत्वपूर्ण अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की अनुपस्थिति ने संगठनात्मक एकजुटता के दावों पर सवालिया निशान लगा दिया?
राष्ट्रीय पदाधिकारियों के स्वागत जैसे अवसर पर यदि पार्टी के ही दिग्गज नेता एक मंच पर नजर नहीं आते तो यह निश्चित रूप से संगठन के लिए चिंता का विषय है।अब सवाल यह उठता है कि क्या कांकेर कांग्रेस में गुटबाजी इतनी गहरी हो चुकी है कि राष्ट्रीय नेताओं के आगमन पर भी पार्टी एकजुटता का संदेश देने में नाकाम साबित हो रही है?
मुंबई से दिल्ली तक स्वाद का नया सफर, खाने के शौकीनों के लिए खास हैं ये 5 रेस्टोरेंट
डेढ़ साल में होना है चुनाव क्या गुटबाजी से जीत पाएगी विधानसभा ?
कांकेर जिले की बात करे तो कांग्रेस आपसी खींचतान के चक्कर में विधानसभा को गँवाना पड़ता है। विपक्ष कांग्रेस के गुटबाजी आपसी खींचतान अंदरूनी अन्तर्कलह के कारण अपनी जीती सीट को हार जाती है। राष्ट्रीय नेतृत्व सहित प्रदेश नेतृत्व को कांग्रेस की नूरा कुश्ती का खेल समझ नहीं पाती क्योंकि कांग्रेस एक दूसरे का टाँग खीचने से बाज नहीं आती है!

