नई दिल्ली। सर्दियों का मौसम वैसे तो हम सभी का पसंदीद होता है, लेकिन इस मौसम में अपनी सेहत को लेकर सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। ठंडी और शुष्क हवा जहां सांस की परेशानियों और ब्लड प्रेशर को बढ़ाने वाली हो सकती है, वहीं इस मौसम में इम्युनिटी कमजोर होने की समस्या भी बहुत ज्यादा देखी जाती रही है।
ठंड बढ़ने के साथ ही लोगों में सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश और फ्लू जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। यही कारण है कि लोगों को लगता है कि उनकी इम्युनिटी कमजोर हो गई है, जिसके कारण वे बार-बार बीमार पड़ रहे हैं। तो क्या वास्तव में ये मौसम आपके इम्यून सिस्टम को प्रभावित कर देता है? और सर्दियों में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए क्या-क्या उपाय किए जाने चाहिए, आइए इस बारे में जान लेते हैं।
सर्दियों में इम्युनिटी की समस्या
क्लीवलैंड क्लीनिक की रिपोर्ट से पता चलता है कि ठंड का मौसम और सर्दियों की स्थितियां कुछ समय के लिए शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर सकती हैं, जिससे आपके बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। ठंडी हवा से सीधे तौर पर सर्दी-जुकाम नहीं होता, लेकिन मौसम में बदलाव के कारण वायरस का शरीर में प्रवेश करना और फैलना आसान हो जाता है।
सर्दियों में बदलता मौसम, धूप की कमी, घरों के अंदर ज्यादा समय बिताना और हवा में नमी की कमी जैसे कारण संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में खानपान- शारीरिक गतिविधि और साफ-सफाई की आदतें शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को ठीक रखने के लिए जरूरी हो जाती हैं।
अमेरिकी सेना ने ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे जहाज पर किया हमला
सर्दियों में बढ़ जाता है संक्रामक रोगों का जोखिम
- ठंडी हवा नाक की अंदरूनी परत को सुखा देती है। इससे नाक में मौजूद म्यूकस वायरस को ठीक तरीके से शरीर में प्रवेश करने से रोक नहीं पाता है। इसका फायदा उठाकर श्वसन संक्रमण वाले वायरस आसानी से शरीर के भीतर प्रवेश कर जाते हैं।
- ठंड के कारण लोग बंद जगहों पर ज्यादा समय बिताते हैं। इससे संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से वायरस फैलने का खतरा बढ़ सकता है।
- सर्दियों में धूप कम मिलने से विटामिन-डी की कमी भी हो सकती है। विटामिन-डी इम्युनिटी को ठीक रखने के लिए जरूरी है।
- इसके अलावा इस मौसम में देर तक सोना, शारीरिक गतिविधि की कमी, कम पानी पीना और पोषण की कमी भी शरीर की सामान्य रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित कर सकती है।
परिसीमन के जरिए राजनीतिक वर्चस्व स्थायी करके संघवाद कमजोर करना चाहता है आरएसएस : महासचिव एम. ए. बेबी
सर्दियों में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए क्या करें?
- शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने के लिए आहार और नियमित व्यायाम सबसे जरूरी है।
- सबसे पहले पौष्टिक खाना खाएं। मौसमी फल, हरी सब्जियां, दालें, साबुत अनाज, नट्स और प्रोटीन से भरपूर आहार लें।
- इम्युनिटी के लिए विटामिन-सी जरूरी है। इस के लिए आंवला, अमरूद, संतरा और नींबू को डाइट में शामिल करें।
- रोज 7-9 घंटे की नींद लेने की कोशिश करें। अच्छी नींद शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत रखने में मदद करती है।
- कम से कम 30 मिनट वॉक, योग या हल्की एक्सरसाइज करें। नियमित शारीरिक गतिविधि स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखती है।



