ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, बागी नेता रितब्रता बनर्जी को और समय न देने की मांग

Follow Us

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर जारी सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर बागी नेता रितब्रता बनर्जी को जवाब दाखिल करने के लिए और समय नहीं देने की मांग की है। पार्टी के भीतर नेतृत्व को लेकर बढ़े विवाद के बीच यह मामला अब चुनाव आयोग के सामने पहुंच गया है।

दरअसल, रितब्रता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट ने खुद को असली अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (AITC) बताते हुए चुनाव आयोग से संगठन में किए गए बदलावों को मान्यता देने की मांग की थी। इसके बाद आयोग ने दोनों पक्षों से अपना-अपना पक्ष रखने और एक-दूसरे को उसकी प्रति उपलब्ध कराने को कहा था।

ममता बनर्जी गुट ने तय समय के भीतर अपना जवाब आयोग को सौंप दिया। वहीं, रितब्रता बनर्जी गुट को जवाब दाखिल करने के लिए 10 जुलाई तक का समय दिया गया था। ममता ने अपने पत्र में कहा कि, तय समय बीत जाने के बावजूद बागी गुट ने जवाब नहीं दिया और आयोग की ओर से भी कोई स्पष्ट कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आयोग से आग्रह किया कि उनके द्वारा दाखिल जवाब पर जल्द फैसला लिया जाए और रितब्रता बनर्जी को अतिरिक्त समय न दिया जाए। इस पूरे घटनाक्रम ने टीएमसी के अंदरूनी विवाद को और तेज कर दिया है।