दुर्ग में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 7 इंस्पेक्टरों का तबादला, 3 नए अधिकारियों की हुई पदस्थापना

Follow Us

दुर्ग। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस मुख्यालय रायपुर ने बुधवार देर रात 64 पुलिस निरीक्षकों (इंस्पेक्टरों) के तबादला आदेश जारी किए। इस सूची में दुर्ग जिले के 7 निरीक्षकों का अन्य जिलों में तबादला किया गया है, जबकि 3 नए निरीक्षकों की दुर्ग जिले में पदस्थापना की गई है

जारी आदेश के अनुसार, सुपेला थाना प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज को कांकेर, जामुल थाना प्रभारी रामेंद्र कुमार सिंह को कोंडागांव तथा उतई थाना प्रभारी राजेश कुमार साहू को सुकमा भेजा गया है।

वहीं, खुर्सीपार थाना में पदस्थ निरीक्षक आनंद शुक्ला का तबादला बीजापुर किया गया है। ट्रैफिक शाखा में पदस्थ निरीक्षक मनीष शर्मा को दंतेवाड़ा भेजा गया है। इसके अलावा निरीक्षक श्रद्धा पाठक (मिश्रा) और वंदिता पानिकर का भी तबादला कोंडागांव किया गया है।
इस व्यापक तबादला आदेश के तहत दुर्ग जिले में तीन नए निरीक्षकों की पदस्थापना भी की गई है, जिससे जिले की पुलिस व्यवस्था में नए सिरे से जिम्मेदारियों का वितरण किया जाएगा।