नशे में धुत मिले प्राथमिक स्कूल के हेडमास्टर, स्कूल के बाहर जमीन पर लेटकर करते रहे गाली-गलौज; वीडियो वायरल

Follow Us

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्राथमिक स्कूल के हेडमास्टर के कथित तौर पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, मामला रामानुजनगर ब्लॉक के ग्राम शाल्ही के खोरखोरीपारा प्राथमिक स्कूल का है। यहां पदस्थ हेडमास्टर हरिनंदन सिंह स्कूल समय के दौरान नशे की हालत में पाए गए। बताया जा रहा है कि वह इतने नशे में थे कि खुद को संभाल भी नहीं पा रहे थे।

वायरल वीडियो में हेडमास्टर स्कूल के बाहर जमीन पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं और कथित तौर पर गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल मामले की जानकारी विभाग तक पहुंच गई है। अब देखना होगा कि इस मामले में शिक्षा विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।