उरला से दो मासूम लापता, पुलिस ने दर्ज किया मामला; तलाश में जुटी टीम

Follow Us

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र से दो बच्चे रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। दोनों बालक 8 जुलाई 2026 को सुबह लगभग 11 बजे अपने घर से बिना बताए रेंजर साइकिल लेकर निकल गए, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका।

लापता बच्चों की पहचान आयुष चौहान और पीयूष चौहान के रूप में हुई है। दोनों राजेंद्र नगर, थाना उरला क्षेत्र के निवासी हैं। परिजनों की शिकायत पर उरला थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 311/26 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों को बच्चों की जानकारी साझा करते हुए सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। यदि किसी व्यक्ति को दोनों बच्चे कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो, तो तत्काल थाना उरला को सूचित करने की अपील की गई है।
जानकारी देने के लिए थाना प्रभारी उरला का संपर्क नंबर 9479191032 जारी किया गया है।