छत्तीसगढ़ के वित्त विभाग में बड़ा फेरबदल, कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने कई अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में संयुक्त संचालक, वरिष्ठ लेखाधिकारी, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी और उप संचालक (वित्त) स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

विभागीय स्तर पर किए गए इस बदलाव के तहत अधिकारियों को अलग-अलग स्थानों पर पदस्थ किया गया है। प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाने और विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।