बड़ा रेल हादसा टला: करगी रोड रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के 5 डिब्बे बेपटरी, जांच में जुटा रेलवे प्रशासन

Follow Us

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले स्थित करगी रोड रेलवे स्टेशन पर सोमवार को बड़ा रेल हादसा टल गया। यहां एक मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पटरी से उतरे डिब्बों के नीचे जेसीबी मशीन का बकेट फंसा हुआ मिला है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर जांच और राहत कार्य में जुट गई।

रेलवे अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण शुरू कर दिया है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। साथ ही ट्रैक को जल्द से जल्द बहाल कर रेल परिचालन सामान्य करने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। फिलहाल रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मालगाड़ी के डिब्बे किस कारण बेपटरी हुए।